शहर की सबसे ऊंची चोटी जाखू पर स्थित हनुमान जी की मूर्ति के सामने से पेड़ गायब हो गए हैं। चार साल पहले हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति पेड़ों से घिरी नजर आती थी। पेड़ गायब होने के बाद अब पूरी मूर्ति के साथ मंदिर की छत भी दिखने लगी है।
जाखू मंदिर के सामने से पेड़ कहां गायब हो रहे हैं, यह सवाल शहर के लोगों के जहन में कौंध रहा है। चार साल पहले तक हनुमान जी की आधी मूर्ति पेड़ों से ढकी नजर आती थी।
पेड़ गायब होने के बाद अब पूरी दिखने लगी है। नवंबर 2010 में जाखू में हनुमान की 108 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण करवाया था। पेड़ों में ढकी होने से देश-विदेश से आने वाले सैलानी आधी मूर्ति देख पाते थे।
पूरी मूर्ति देखने के कौतूहल में सैलानी जाखू पहुंच जाते थे। अब पूरी मूर्ति ही नहीं बल्कि बाबाबालक नाथ मंदिर से मुख्य मंदिर की ओर जाने वाले पैदल मार्ग की छत भी दूर से ही दिखाई देने लगी है।