फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: एचआरटीसी की बस पर गिरा पेड़, महिला घायल

Tue, 22 Jun 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुलेर(कांगड़ा)

सार

एचआरटीसी देहरा के आरएम कुशल कुमार ने बताया कि बस के सामने अचानक से पेड़ आ गिरा। बस के शीशे टूटे है, लेकिन कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा से नगरोटा सूरियां जाते वक्त बिलासपुर गांव में एचआरटीसी की बस पर पेड़ गिरने से एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। एचआरटीसी डिपो देहरा की एक बस जो मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे देहरा से नंदपुर के लिए वाया नगरोटा सूरियां जा रही थी। बिलासपुर गांव से गुजरते वक्त एक पेड़ अचानक से बस पर आकर गिर गया। इससे बस का आगे का शीशा टूट गया और ड्राइवर साइड के दो शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पेड़ का आधा हिस्सा बस के अंदर आ पहुंचा था। गनीमत यह रही कि उस सीट के पर कोई भी सवारी नहीं बैठी थी, अन्यथा उसकी जान पर यह पेड़ भारी पड़ सकता था। वहीं, एक महिला को हल्की चोट आई है, जिसका उपचार करवाया गया है। एचआरटीसी देहरा के आरएम कुशल कुमार ने बताया कि बस के सामने अचानक से पेड़ आ गिरा। बस के शीशे टूटे है, लेकिन कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। देहरा से परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया है, जो कि दुर्घटना का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें