फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बचे सीपीएस, सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे

Sun, 07 May 2023 04:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तियून सड़क के निर्माण के निरीक्षण के लिए खडिंगचा गांव पहुंचे थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगवैली के खडिंगचा के पास एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को भी हल्की चोटें आई हैं। इस हादसे में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के कई अधिकारी और लोग बाच-बाल बच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तियून सड़क के निर्माण के निरीक्षण के लिए खडिंगचा गांव पहुंचे थे। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थी। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र शर्मा गाड़ी से उतर कर पैदल चल रहे थे।

इस दौरान अचानक पहाड़ी से पेड़ गिर गया। अधिशाषी अभियंता अपना बचाव करने के लिए सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे तो पेड़ की चपेट में आ गए। इससे उनका बायां हाथ दो जगह से फ्रेक्चर हो गया। पेड़ गिरने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घायल अधिकारी को तुरंत जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उनके बाजू में प्लास्टर किया गया। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम के बाजू व टांग में भी हल्की चोटें आई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कहा कि घायल अधिकारी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें