फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुन्गा-साधुपुल सड़क पर ट्राला फंसा, यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरह घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा टाइलों से लदा ट्राला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा-साधुपुल सड़क पर दोची में सोमवार सुबह करीब चार बजे एक ट्राला फंसने से इस सड़क पर पूरा दिन वाहनों की आवाजाही बाधित रही। बसों और अन्य गाड़ियों के न चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
शाम सवा पांच कड़ी मशक्कत के बाद ट्राला हटाने पर यातायात बहाल हो पाया। नायब तहसीलदार जुन्गा ललित कुमार ने बताया कि यातायात बहाल करवा दिया है। जुन्गा में निर्माणाधीन आईटीआई के लिए ट्राले में टाइलें और अन्य निर्माण सामग्री लाई जा रही थी। जुन्गा के पास दोची में सड़क तंग होने से ट्राले के पिछले टायर जमीन में धंस गए। इससे ट्राला वहीं रुक गया। लोगों का कहना है कि अगर ट्राला पलट जाता तो नीचे खाई में गिर सकता था। स्थानीय निवासी दीपक शर्मा के अनुसार जुन्गा-साधुपुल रोड पर रोज 9 बसों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसें न चलने से लोगों को काफी परेशानी पेश आई। इसके अलावा इन दिनों जुन्गा में फारेस्ट गार्ड की भर्ती भी चल रही है। सड़क बंद होने से भर्ती में आए युवाओं को भी काफी परेशानी हुई। कंडाघाट-साधुपुल से होने आने वाले पर्यटकों को भी दूसरों रास्तों से जाना पड़ा। सहायक अभियंता लोक निर्माण जुन्गा गुरमेल चंद ने बताया कि ट्राला की लंबाई अधिक होने से इसके पिछले टायर सड़क के बाहर हो गए थे। निर्माण सामग्री को खाली करवा कर ट्राले को क्रेन से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें