फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी हादसा: घायलों से मिलने आधी रात को अस्पताल पहुंचे परिवहन मंत्री

Mon, 07 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली बिंद्रावणी बस हादसे के 13 घंटे बाद शनिवार आधी रात के बाद करीब एक बजे जोनल अस्पताल मंडी में घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। बाली ने राहत कार्य के लिए ट्रक ऑपरेटर यूनियन का विशेष तौर पर आभार जताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूनियन के लोगों की वजह से ही घायल यात्रियों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। उन्होंने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर जल्द से जल्द हादसे की जांच पूरी करने के आदेश भी दिए। बाली ने कहा कि कौन सा यात्री वाहन कितनी रफ्तार से दौड़ रहा है और कहां पर ज्यादा रफ्तार पकड़ी जा रही है, इस बात का पता लगाने के लिए परिवहन विभाग अब यात्री वाहनों में वीटीएस यानी व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाएगा। 

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपना वाहन किसी दूसरे को देता है तो वाहन दुर्घटना होने की स्थिति में उस व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हादसे की स्थिति में न सिर्फ चालक दोषी माना जाएगा बल्कि मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कानून केंद्र का है। केंद्र सरकार जब इस कानून को पारित करेगी तो इसे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग हादसों पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है और इसके लिए वर्ल्ड बैंक का सहयोग भी लिया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 घायलों को छुट्टी, 9 को किया रेफर

बिंद्रावणी बस हादसे के 28 घायलों में से नौ को रेफर किया गया है। शनिवार देर रात लगभग 11:15 बजे गांव कंढ़ी, बाबा बड़ोह (कांगड़ा), केसरी देवी, कमल शर्मा व रीना देवी को टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। गिरधारी लाल निवासी पुड़वा तहसील देहरा कांगड़ा को रविवार 12 बजे टीएमसी और तांदी पंचायत के हुक्म चंद को सवा दो बजे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

दो घायलों के घर कुल्लू होने के कारण उन्हें कुल्लू अस्पताल भेजा गया है। एक घायल का घर पालमपुर उपमंडल में होने के कारण उन्हें टीएमसी भेजा गया है। जम्मू-कश्मीर के बशीर अहमद को भी वहां के स्थानीय अस्पताल में भेजा जाएगा। इसके अलावा पांच घायलों को अस्पताल प्रबंधन ने छुट्टी दे दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि पांच लोगों को छुट्टी दी गई है जबकि 13 घायल अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उल्लेखनीय है कि बस हादसे के दूसरे दिन भी जोनल अस्पताल मंडी में घायलों से मिलने के लिए परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही। यहां घायलों से मिलने पहुंचने वाले लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें