फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन सुविधा: एचआरटीसी ने दिल्ली से मनाली के लिए शुरू की वोल्वो सेवा

Tue, 08 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

अब सैलानी दिल्ली से टैक्सियों की बजाय पथ परिवहन निगम की वोल्वो बसों में बैठकर आसानी से पर्यटन नगरी मनाली पहुंच जाएंगे। एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने सैलानियों की सुविधा के लिए मनाली से दिल्ली के लिए तीन और वोल्वो बस की सेवा को शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली से मनाली आ रहे देश-विदेश सैलानियों के लिए राहत की खबर है। अब सैलानी दिल्ली से टैक्सियों की बजाय पथ परिवहन निगम की वोल्वो बसों में बैठकर आसानी से पर्यटन नगरी मनाली पहुंच जाएंगे। एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने सैलानियों की सुविधा के लिए मनाली से दिल्ली के लिए तीन और वोल्वो बस की सेवा को शुरू कर दिया है। जिसका लाभ सीधा सैलानियों को मिलेगा। सैलानी अब मनाली से दिल्ली के लिए भी आसानी से जा पाएंगे। यह वोल्वो सेवा मनाली से दिल्ली के लिए दोपहर बाद चलेगी।

विज्ञापन


इससे पहले एचआरटीसी ने पर्यटन नगरी मनाली से दिल्ली के लिए महज एक वोल्वो बस सेवा की सुविधा शुरू की थी। जिसका लाभ सैलानियों को नहीं मिल पाता था। ऐसे में सैलानी दिल्ली से मनाली पहुंचने के लिए टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर पहुंचते थे। इससे पैसे की बर्बादी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश-विदेश के सैलानियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा को शुरु कर दिया है। इसका मनाली से दिल्ली जा रहे लोगों को भी लाभ मिलेगा।

एक सवा दो, दूसरी तीन और तीसरी चलेगी चार बजे
पर्यटन नगरी मनाली से पथ परिवहन निगम कुल्लू की वोल्वो बस सेवा दिल्ली के लिए दोपहर बाद सवा दो बजे, दूसरी तीन बजे, तीसरी चार बजे और चौथी शाम साढ़े छह बजे चलेगी। जिसमें सैलानी मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली आसानी से पहुंच जाएंगे। इस वोल्वो बस सेवा में सभी तरह की सुविधाएं सैलानियों के लिए उपलब्ध की गई है ताकि सैलानियों को परेशानी न हो सके। 
विज्ञापन


तीन और वोल्वो बस सेवा की शुरू: आएम
पथ परिवहन निगम कुल्लू के आरएम डीके नारंग ने बताया कि पर्यटन नगरी मनाली से दिल्ली के लिए तीन और वोल्वो बस सेवा को शुरू किया है। सैलानियों व लोगों की सुविधा के लिए वोल्वो को शुरू किया है। उन्होंने कहा अब सैलानी मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली वोल्वो बस में आसानी से पहुंचेंगे। इसमें सभी सुविधाएं सैलानियों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें