फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 25 से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Sat, 13 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले करने जा रही है। सरकारी स्तर पर इसका प्रारूप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बोर्ड बैठकों में व्यस्त रहने से यह तबादले नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में 25 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले अफसरों को इधर से उधर किया जाना संभावित है। सूत्रों का कहना है कि चार जिलों के उपायुक्तों को इधर से उधर किया जाना है।

हिमाचल में काफी समय से उपायुक्तों को नहीं बदला गया है। कई जिलों में उपायुक्त दो तथा ढाई सालों से सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा सचिवालय में तैनात आईएएस अफसरों के विभागों को भी बदला जाना है।
विज्ञापन


विभागों में निदेशक पद पर तैनात आईएएस अफसरों से लेकर एचएएस अफसरों के तबादलों की लिस्ट तैयार है। प्रदेश सरकार में जिन अधिकारियों ने विकास कार्यों में बेहतर परफार्मेंस दी है, उन्हें सरकार विभागों के उच्च पदों पर तैनात करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें