फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfers HP Govt: सात आईएएस और राज्य सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले

Mon, 23 May 2022 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विशेष सचिव (उद्योग, आदिवासी विकास और कृषि) चंद्र प्रकाश वर्मा को विशेष सचिव (जनजातीय विकास, राजस्व और वन) के रूप में कार्य करेंगे। वह अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास, आयुक्त विभागीय जांच के पद का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। 
विज्ञापन
अधिकारियों के तबादले। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात आईएएस व राज्य सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। विशेष सचिव (उद्योग, आदिवासी विकास और कृषि) चंद्र प्रकाश वर्मा को विशेष सचिव (जनजातीय विकास, राजस्व और वन) के रूप में कार्य करेंगे। वह अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास, आयुक्त विभागीय जांच के पद का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। वहीं,  विशेष सचिव (एमपीपी और पावर, एनसीईएस और वन) किरण भड़ाना अब विशेष सचिव (एमपीपी और पावर, एनसीईएस और उद्योग) के रूप में कार्य करेंगी।

विज्ञापन


अवर सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) टेक चंद गोस्वामी  को अवर सचिव (शिक्षा) तैनात किया गया है।  अवकाश पर चल रहीं उप सचिव (शिक्षा) मीना शर्मा के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। अवर सचिव (एसएडी एवं जीएडी) जगन्नाथ उपाध्याय को अवर सचिव (गृह) लगाया गया है। वह संयुक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। अवर सचिव (कृषि)  पूनम शर्मा को अवर सचिव (एसएडी एवंजीएडी) लगाया गया है।  एचपीएसएस अधिकारी गीता शर्मा को पदोन्नति पर अवर सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह एचपीएसएस अधिकारी सुधा शर्मा पदोन्नति पर अवर सचिव(कृषि) के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें