फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल में 11 खंड विकास अधिकारियों के तबादले

Sat, 01 Apr 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव प्रियंतू मंडल की शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह को नगरोटा सूरियां, विनय चौहान को द्रंग जिला मंडी में तैनाती दी है।
विज्ञापन
बीडीओ के तबादले(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को 11 खंड विकास अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव प्रियंतू मंडल की शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह को नगरोटा सूरियां, विनय चौहान को द्रंग जिला मंडी में तैनाती दी है। इसी तरह राकेश कुमार पटियाल को हिमांशी के स्थान पर बैजनाथ लगाया गया है। हिमांशी के तबादला आदेश अलग के जारी होंगे।

विज्ञापन


सतेंद्र ठाकुर को बीडीओ ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय शिमला, बुशीर खान को बल्ह, शेफाली ठाकुर प्रोजेक्ट निदेशक व जिला मिशन ऊना में प्रबंधक, तपेंद्र सिंह नेगी प्रोजेक्ट निदेशक/ जिला मिशन मैनेजर सोलन लगाया है। चंद्र वीर सिंह को कांगड़ा में निदेशक/ प्रोजेक्ट अधिकारी डीआरडीए, सोनू गोयल प्रोजेक्ट निदेशक/ जिला मिशन प्रबंधक मंडी, रजनी गौतम उप निदेशक/प्रोजेक्ट अधिकारी डीआरडीए मंडी और ईश्वर लाल वर्मा को बीडीओ रोहड़ू जिला शिमला लगाया है।

उच्च शिक्षा में संयुक्त निदेशक बने डॉ. नंदलाल
 जिले की गड़सा घाटी के थरास के रहने वाले डॉ. नंदलाल शर्मा उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक बनाए गए हैं। इससे पहले वह पनासरा कॉलेज में बतौर प्रिंसिपल थे। उनके संयुक्त निदेशक बनने से थरास गांव में खुशी का माहौल है। डॉ. नंदलाल शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा थरास, पनारसा और ढालपुर कुल्लू से की है। कुल्लू कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। एचपीयू से एमएससी, एमफिल और पीएचडी की। बाद में शिक्षा के क्षेत्र में 22 वर्षों तक प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में भौतिकी विषय पढ़ाया है। 2013 में वह कॉलेज के प्रिंसिपल बने और पहली नियुक्ति डिग्री कॉलेज आनी में हुई है। इसके बाद उन्होंने डिग्री कॉलेज कुल्लू, गाड़ागुशैणी और पनारसा कॉलेज में सेवाएं दीं। अब उच्च विभाग में बतौर संयुक्त निदेशक बनने पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें