फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: विशेष परिस्थितियों में ही होंगे स्वास्थ्य विभाग में तबादले

Thu, 21 Jul 2022 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ने से डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। अगर तबादले किए जाते हैं तो कोरोना पर काबू पाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग में विशेष परिस्थितियों में ही डॉक्टरों, पैरा मेडिकल और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के तबादले होंगे। हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने यह व्यवस्था की है। सरकार ने 10 दिन के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग में तबादलों की फाइलें आने लगी हैं। इन्हें पेंडिंग में डाला जा रहा है। प्रदेश में एक्टिव कोरोना के मामलों की संख्या 3,157 पहुंच गई है। 54 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ने से डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। अगर तबादले किए जाते हैं तो कोरोना पर काबू पाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं। हालांकि, विभाग का यह भी मानना है कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहां अतिरिक्त स्टाफ भेजने पर भी विचार चल रहा है। 

आंगनबाड़ी और आशा वर्करों की ली जाएंगी सेवाएं
हिमाचल में कोरोना पर काबू पाने के लिए आंगनबाड़ी और आशा वर्करों की भी सेवाएं ली जाएंगी। इन कर्मचारियों को फील्ड में जाने को कहा गया है। जिन लोगों 
विज्ञापन


हिमाचल में 583 नए संक्रमित, एक व्यक्ति ने दम तोड़ा 
हिमाचल में बुधवार को 583 नए लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि ऊना में 84 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा। बीते 10 दिन के भीतर प्रदेश में आठ लोगों की कोरोना से मौत हुई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें