फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले सात एचएएस अधिकारी बदले, जानें किसको कहां तैनात किया

Tue, 28 Apr 2026 04:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सात एचएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 
विज्ञापन
एचएएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात एचएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार दोपहर को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्रवण कुमार मांटा अब निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के पद का प्रभार भी संभालेंगे। प्रबंध निदेशक हिमफेड जगन ठाकुर को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के रूप में नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त सचिव (राजस्व) अनिल कुमार निदेशक (संपदा) के पद का प्रभार भी संभालेंगे। उनके पास अतिरिक्त सचिव (शिक्षा) का प्रभार भी है।

विज्ञापन

अतिरिक्त निदेशक डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर अनुपम कुमार अब से कुल सचिव हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के रूप में स्थायी आधार पर कार्य करेंगे। तैनाती का इंतजार कर रहे डॉ. (मेजर सेवानिवृत्त) अवनींद्र कुमार को अतिरिक्त निदेशक डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के रूप में नियुक्त किया गया है। भानु गुप्ता को संयुक्त निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन के रूप में नियुक्त किया है। वहीं मातृत्व अवकाश पर चल रहीं बीबीएनडीए की संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया नागटा अपने मातृत्व अवकाश की समाप्ति के बाद कार्मिक विभाग (पूल) में रिपोर्ट करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें