फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 10 फरवरी तक ट्रेनें पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट लेने के लिए लोगों को करना पड़ रहा है इंतजार, वीकेंड पर दोनों तरफ चल रही ट्रेनों में सीटें नहीं
विज्ञापन

बर्फबारी देखने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दशहरे तक सभी ट्रेनें पैक हो गई हैं। टिकट लेने के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

हिल्स क्वीन शिमला में हुई बर्फबारी के चलते हजारों सैलानी शिमला पहुंचने लगे हैं। ज्यादातर सैलानियों ने ट्रेनों से शिमला आने के लिए बुकिंग की है। इसके चलते विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 10 फरवरी तक सभी ट्रेनें पैक हो गईं हैं। टिकट की बुकिंग के लिए भी लंबी वेटिंग चल रही है। रेलवे की ओर से कालका-शिमला ट्रैक पर छह ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वीरवार को भी सभी ट्रेनें पैक होकर शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर बंगाल, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र से सैलानी शिमला आ रहे हैं। 8 से 10 फरवरी तक शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन में 23, हिमालयन क्वीन में 52, कालका शिमला एक्सप्रेस 52459 में 10, कालका शिमला एक्सप्रेस 52457 में 12, कालका शिमला एक्सप्रेस 52453 में 16 और कालका शिमला स्पेशल में 9 वेटिंग चल रही है। इन दिनों सबसे ज्यादा क्रेज कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ने वाली छुक-छुक ट्रेन का रहता है। यह ट्रेन 103 सुरंगों से होकर गुजरती है। इसके अलावा इस ट्रैक पर छोटे बड़े 969 पुल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें