शिमला। जिला परिषद के सदस्यों को विभिन्न योजनाओं और उनके अधिकारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला परिषद के चेयरमैन भूपेंद्र सिसोदिया ने यह जानकारी दी। प्रशिक्षण के माध्यम से सदस्यों को विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने, सरकारी योजनाओं के संचालन, बजट के उपयोग और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक कल, सदस्यों से मांगे सुझाव
शिमला। जिला परिषद की 24 सितंबर को होने वाली बैठक को लेकर सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से विकास कार्यों से संबंधित सुझाव मांगे हैं।
सुझाव मांगने के बाद लोगों ने भी अपनी समस्याएं जिला परिषद सदस्यों के समक्ष रखनी शुरू कर दी हैं। लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर जिप सदस्यों को फोन कर सड़क, बसों और रास्तों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की मांग की है। जिला परिषद सदस्यों की यह पहली बैठक है। ऐसे में सदस्य भी पूरी तैयारी के साथ बैठक में जाने की योजना बना रहे हैं, ताकि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा सके। लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर जिप सदस्यों को फोन करके सड़क, बसों और रास्तों को प्रमुखता से बनाने की मांग की है।