रेल मोटर कार के पटरी से उतरने के कारण पूरे दिन कालका-शिमला ट्रैक पर गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रैक बंद होने के कारण शिमला से कालका रवाना होने वाली रेल मोटर कार, पैसेंजर और विस्ताडोम एक्सप्रेस रद्द करनी पड़ी।
कालका से शिमला आ रही रेल मोटर कार 72451 रविवार सुबह तारादेवी और शोघी के बीच पटरी से उतर गई। गाड़ी में चालक के अतिरिक्त पांच यात्री सवार थे। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। रेल मोटर कार के पटरी से उतरने के कारण पूरे दिन कालका-शिमला ट्रैक पर गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रैक बंद होने के कारण शिमला से कालका रवाना होने वाली रेल मोटर कार, पैसेंजर और विस्ताडोम एक्सप्रेस रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन
कालका से शिमला की ओर से गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। शिमला रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि तारादेवी और शोघी के बीच रेल मोटर कार डिरेल होने के बाद दोनों ओर से गाडि़यों की आवाजाही रोक दी गई है। ट्रैक बहाल करने का प्रयास जारी है। कोशिश की जा रही है कि सोमवार सुबह सभी गाडि़यां शिमला से निर्धारित समय पर कालका रवाना की जा सकें।