फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला आने वाले लोगों को अब शाेघी में स्क्रीन पर मिलेगा शहर के ट्रैफिक का हर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के इस्तेमाल को लेकर भी मिलेगी सूचना
विज्ञापन

नशे से दूर रहने का संदेश भी मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। देश-विदेश से शिमला आने वाले सैलानियों और लोगों को अब शोघी में ही शहर के ट्रैफिक से लेकर यातायात को लेकर हर महत्वपूर्ण जानकारी स्क्रीन पर मिल सकेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सूचनाएं देने के लिए शोघी में स्क्रीन स्थापित कर दी है। इसका मकसद शहर में ट्रैफिक जाम होने पर लोगों को वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना है। ऐसी स्थिति में अपर शिमला, सुन्नी, करसोग और पंथाघाटी, कसुम्पटी और जुन्गा की तरफ जाने वाले लोगों को आनंदपुर-मैहली मार्ग से जाने की सलाह दी जाएगी। शहर में सुबह और शाम के समय पिक ऑवर्स में कई बार सड़कों पर एचआरटीसी बसों समेत ट्रक और निजी बसें खराब हो जाती हैं। इस वजह से भी मुख्य मार्ग समेत अन्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शोघी समेत सोलन और शिमला के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हर रोज एसडीएम कांप्लेक्स, सचिवालय समेत अन्य सरकारी और निजी कार्यालयों के लिए भी आते हैं। ऐसे में इन लोगों को शोघी में ही स्क्रीन पर इसकी सूचना मिल जाएगी कि शहर में मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही वनवे हो रही है या फिर अवरुद्ध है।
विज्ञापन


इनसेट
नशे से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश
शोघी में लगी स्क्रीन पर शहर के ट्रैफिक को लेकर सूचना के साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रमों को भी लेकर भी जानकारी दी जाएगी। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि शोघी में ट्रैफिक पुलिस ने स्क्रीन स्थापित की है। इसका उद्देश्य लोगों को शहर की यातायात व्यवस्था के बारे में जागरूक करना है। स्क्रीन के जरिये ही लोगों को शहर में जाम होने पर वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें