ढली में सड़क पर थमे बसों के पहिये, बालूगंज में बस खराब होने से लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार को राजधानी शिमला की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ऑफिस ऑवर्स के दौरान शहर के प्रवेश द्वार ढली संजौली सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।
ढली चौक पर बाईपास की ओर एचआरटीसी बसों की कतार के कारण सड़क वन वे होने से जाम की समस्या पेश आई। ढली पंप में डीजल की किल्लत और एक पंप की नोजल खराब होने से बसों की कतार लगी रहीं। दोपहर बाद तक ढली में जाम की समस्या रही। बालूगंज में निजी बस खराब होने से सड़क वन वे होने से समस्या पेश आई। विक्ट्री टनल लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल विधानसभा 103 टनल सड़क पर भी जाम लगता रहा। डीएवी सहित शहर के अन्य स्कूलों के खुलने से सोमवार को शहर में वाहनों की आवाजाही अधिक होने से जाम रहा।