फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम के कारण अब डेस्टिनेशन लिस्ट से बाहर हो रहा शिमला

Tue, 03 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला में ट्रैफिक जाम की समस्या से पर्यटन कारोबार पर संकट आ खड़ा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला में ट्रैफिक जाम की समस्या से पर्यटन कारोबार पर संकट आ खड़ा हुआ है। भारी संख्या में पर्यटक वाहनों की एंट्री से शहर में जाम न लगे इसके लिए पर्यटक वाहनों की शहर में एंट्री रोक दी गई है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि शहर में एंट्री न मिलने के कारण सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है जिसके चलते टूर आर्गनाइजरों ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सूची से शिमला शहर को बाहर करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने इस मुद्दे पर उपायुक्त शिमला को ज्ञापन सौंपा। एसोसियेशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ ने बताया कि लंबे समय से शहर में पर्यटक वाहनों का एंट्री न मिलने के कारण पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। टूटीकंडी बाईपास से वाहनों को शहर में एंट्री नहीं मिल पा रही। दिल्ली, अंबाला और चंडीगढ़ से अधिकतर टूरिस्ट ग्रुप दोपहर बाद ही शिमला पहुंचते हैं।

लेकिन देर रात तक इन्हें शहर में एंट्री नहीं मिलती। या तो इन्हें सड़क किनारे रोक दिया जाता है  या बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाता है। इन सैलानियों को होटल तक पहुंचाने के लिए टैक्सियां हायर करनी पड़ती हैं, जिसमें भारी खर्चा आता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जब सैलानी लोकल साइटसीन से वापिस पहुंचते हैं तब भी उन्हें होटलों से आठ से दस किलोमीटर दूर ही गाड़ी से उतार दिया जाता है। सैलानियों को पेश आ रही समस्या से जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है उम्मीद है कि समस्या का जल्द कोई प्रभावी विकल्प निकाला जाएगा।

जल्द तलाशी जाएंगी संभावना
पर्यटन कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटक वाहनों की एंट्री को लेकर पेश आ रही दिक्कतों से अवगत करवाया है। एडीएम लॉ एंड आर्डर को इसे लेकर संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों से विचार विमर्श के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।- रोहन ठाकुर, उपायुक्त शिमला

डेस्टिनेशन लिस्ट से बाहर न करना पडे़ शिमला
शिमला में एंट्री न मिलने के कारण टूरिस्ट को बहुत दिक्कत हो रही है। शहर के अंदर होटलों तक टूरिस्ट को पहुंचने के लिए महंगे किराए पर टैक्सियां लेनी पड़ रही हैं। एंट्री के नाम पर अवैध वसूली की भी शिकायत है। अगर यही हाल रहा तो टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट से शिमला को बाहर करना पड़ेगा।-रोहित बी. ठक्कर, सचिव, गुजरात रेलवे टूर आर्गनाइजर एसोसिएशन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें