छोटी काशी में कोरोना के चलते इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकल सकी। रथ यात्रा के न निकले से इस बार वर्ष 1679 से चली आ रही परंपरा टूट गई है। एक वर्ष से भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और रथ खींचने का इंतजार कर रहे भक्तों को इस बार मायूस होना पड़ा। 23 जून को जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जानी थी। कोरोना के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। मंगलवार को भी हर रोज की तरह सुबह- शाम जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना ही की गई। प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका। छोटी काशी मंडी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वृदांवन की तर्ज पर निकाली जाती थी।