फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Trader Absconds: हिमाचल के 12 आढ़तियों से एक करोड़ के सेब लेकर व्यापारी फरार

Tue, 27 Sep 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन से बाहरी राज्य का एक व्यापारी स्थानीय 12 आढ़तियों से 1.08 करोड़ रुपये के सेब खरीदकर फरार हो गया है। व्यापारी ने आढ़तियों को एक भी पैसा नहीं दिया है। 
विज्ञापन
सोलन मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेब मंडी सोलन से बाहरी राज्य का एक व्यापारी स्थानीय 12 आढ़तियों से 1.08 करोड़ रुपये के सेब खरीदकर फरार हो गया है। व्यापारी ने आढ़तियों को एक भी पैसा नहीं दिया है। खुद को सूरत के बलिया का बताने वाला व्यापारी शुरुआत में तो खरीदे गए सेब के पैसे देता रहा। बाद में आरोपी ने लाखों का सेब बिना पैसे चुकता किए ही खरीदा। आढ़तियों को अब बागवानों से खरीदे गए सेब की राशि देना मुश्किल हो गया है। पीड़ित आढ़तियों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर व्यापारी की तलाश के लिए टीमें गठित कर रही है।

विज्ञापन


एएसपी सोलन अजय राणा ने बताया कि रूपलाल निवासी बाईपास कथेड़ सोलन ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सेब मंडी सोलन में 33 नंबर दुकान का आढ़ती है। पिछले दो माह से बाहरी राज्य का एक व्यापारी ऐजे बबलू (अब्दुल्ला अहमद) के नाम से सेब का कारोबार कर रहा था। उसने अपना परिचय सूरत के बलिया का बताया था। रूपलाल ने बताया कि व्यापारी ने मंडी में करीब 12 आढ़तियों से पिछले कई दिनों में 1.08 करोड़ का सेब बिना पैसे चुकता किए खरीदा। अब जब सेब सीजन खत्म होने वाला है तो वह गायब हो गया है। उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। एएसपी ने बताया कि फरार व्यापारी की तलाश के लिए टीमें गठित की जा रही हैं, जिन्हें बाहरी राज्यों में तलाश के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें