फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka Shimla Train: कालका-शिमला रेलमार्ग पर तारादेवी तक दौड़ेंगी टॉय ट्रेनें

Sun, 24 Sep 2023 11:44 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालका

सार

मंगलवार से कालका से तारादेवी तक टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले बुधवार से कालका से सोलन तक दो स्पेशल टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रेन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेलमार्ग पर रेल विभाग अब तारादेवी स्टेशन तक टॉय ट्रेन की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए रेलवे के मंडल कार्यालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार मंगलवार से कालका से तारादेवी तक टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले बुधवार से कालका से सोलन तक दो स्पेशल टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। यह दोनों ट्रेनें अनारक्षित हैं। तारादेवी से आगे समरहिल में ट्रैक को बहाल करने में अभी समय लगेगा। रेल अधिकारियों की माने तो उनका लक्ष्य है कि 30 सितंबर तक कालका से शिमला तक ट्रेन संचालन पहले की तरह शुरू किया जाए। इसको लेकर ट्रैक पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।   

विज्ञापन


यह रहेगा ट्रेनों के चलने का समय
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 04506 सुबह साढ़े चार बजे कालका रेलवे स्टेशन से चलेगी और सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर तारा देवी पहुचेंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04505 सुबह 11 बजे तारा देवी रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर बाद 4 बजकर 15 मिनट पर कालका पहुचेंगी। दूसरी ट्रेन संख्या 04516 दोपहर 12 बाजार 10 मिनट पर कालका स्टेशन से चलेगी और दोपहर 4 बजकर 40 मिनट पर तारा देवी पहुंचेगी। यह ट्रेन संख्या 04515 शाम को 6 बजकर 40 मिनट पर तारा देवी से चलेगी जोकि रात को 11 बजकर 5 मिनट पर कालका पहुचेगी।


20 सितंबर को कालका से सोलन के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। अब 26 सितंबर से कालका से तारा देवी तक इसे बढ़ाया जाएगा। कालका शिमला रेलवे लाइन को तीन चरणों में बहाल किया जाना है। सोलन से शिमला के बीच तीसरे चरण का कार्य चल रहा है। 30 सितंबर तक शिमला तक रेल पहुंचाने का लक्ष्य है।  -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला

 

विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर मंगलवार से तारादेवी तक ट्रेन संचालन को लेकर योजना बन रही है। इसको लेकर तैयारियों में लगे हैं। सब कुछ सही रहा तो तारादेवी तक ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा।  -सीताराम मीणा स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन कालका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें