फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टाउनहॉल की लौटेगी चमक, छत की लीकेज होगी दूर, बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला असर...
विज्ञापन

नगर निगम 30 लाख से लौटाएगा भवन की पुरानी पहचान, दीवारों पर होगा रंग-रोगन,
भवन की टूटी छत भी की जाएगी दुरुस्त

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित ऐतिहासिक टाउनहॉल भवन की चमक दोबारा लौटेगी। भवन की सीलन भरी दीवारों पर नगर निगम जल्द रंग-रोगन करेगा। साथ ही भवन की टूटी छत की भी मरम्मत की जाएगी। इसके लिए 30 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है।

महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई वित्त, संविदा एवं योजना समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। महापौर ने बताया कि भवन में सफेद और काले रंग से रंग-रोगन किया जाएगा। इसके लिए हेरिटेज कमेटी से भी सैद्धांतिक मंजूरी ले ली है। भवन की टूटी छत को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा। बरसात के दौरान छत से पानी टपकने के कारण भवन का फर्नीचर खराब हो रहा है। मरम्मत कार्य के तहत भवन के उन हिस्सों को भी दुरुस्त किया जाएगा, जहां समय के साथ टूट-फूट हुई है। टाउनहॉल शिमला की ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण इमारतों में से एक है। वर्तमान में इसमें महापौर और उपमहापौर के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। भवन का एटिक काफी समय से खाली है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर कैफे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 में इस ऐतिहासिक भवन का जीर्णोद्धार पूरा हुआ था, लेकिन इसके बाद से ही भवन की छत से पानी टपकने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बरसात के दौरान सीलन के कारण भवन की दीवारों का रंग भी बदरंग हो चुका है। मालरोड स्थित इस ऐतिहासिक भवन का निर्माण 1860 के दशक में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान हुआ था। बाद में इसका पुनर्निर्माण किया और वर्ष 1908 में इसे वर्तमान स्वरूप मिला। ब्रिटिश शासन के दौरान यहीं से प्रशासनिक कामकाज संचालित होता था। वर्ष 1986 में नगर निगम में लोकतांत्रिक चुनाव व्यवस्था लागू होने के बाद महापौर, उपमहापौर और निगम अधिकारियों के कार्यालय इसी भवन में स्थापित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें