फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे वाले इलाकों में नहीं जा पाएंगे पर्यटक, हिमाचल सरकार ने लगाई रोक

Tue, 13 Jul 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ ही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटकों को  संवेदनशील स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच पर्यटकों के लिए उन सभी अति संवेदनशील स्थानों पर जाने पर रोक है, जहां आपदा की आशंका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को इसके लिए सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि बारिश से कांगड़ा जिले में बहुत नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं और लापता दस लोगों की तलाश की जा रही है।

सिरमौर की गिरि नदी में एक टापू पर फंसे चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सीएम ने कहा कि सभी जिलों के डीसी और एसपी से कहा गया है कि आपदा के बाद जल्द  राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करें और सड़कें खोल दें, ताकि प्रभावितों को सही स्थान तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


सोमवार को भारी बारिश से कांगड़ा और सिरमौर में ज्यादा नुकसान हुआ है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दस लापता हैं। एक महिला का शव भी बरामद हुआ है, जिसकी पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें