कुल्लू-मनाली के बाद बनेगा विकल्प
कुल्लू जिले में कुल्लू, मनाली के बाद अब बागा सराहन साहसिक खेलों के लिए सैलानियों की पंसद बन सकेगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के पैराग्लाइडिंग विंग के प्रशिक्षक गिमनर सिंह की अगुवाई में बश्लेऊ जोत से उड़ानें बागा सराहन के लिए भरी गईं, जो पूरी तरह से कामयाब रही हैं। गिमनर ने बताया कि उड़ानों के लिए बश्लेऊ जोत और मरोल का चयन किया है। बश्लेऊ जोत से हाई फ्लाइंग, मरोल से कमर्शियल उड़ानें भरी जाएंगी। ट्रायल सफल होने की रिपोर्ट फाइनल एनओसी के लिए पर्यटन विभाग के पास भेजी जाएगी।
पर्यटकों के लिए और भी हैं यहां सुविधाएं
बागा सराहन को पर्यटकों के लिए और सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पार्क बनाए जा रहे हैं। वहीं, गर्मी के मौसम में यहां कृत्रिम झीलों का निर्माण कर इसमें वोट चलाई जाएंगी, ताकि यहां आने वाले पर्यटक यहां की सुंदर वादियों के दीदार के साथ यहां भरपूर मनोरंजन भी कर सकें।