फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आइस रिंक में पर्यटकों युवाओं ने की स्केटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 35 और शाम को 30 ने की स्केटिंग
विज्ञापन


जिमखाना के आयोजन को लेकर संशय बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार को सुबह और शाम दोनों सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान 35 स्थानीय युवाओं सहित पर्यटकों ने स्केटिंग की। इसके अलावा कड़ाके की ठंड के बीच शाम के सत्र में भी 30 प्रतिभागी रिंक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोमवार को मौसम खराब होने की वजह से शाम का सत्र रद्द हो गया था। इसके बाद मंगलवार को सुबह का सत्र आयोजित किया गया और शाम का सत्र दोबारा रद्द कर दिया था। आइस स्केटिंग रिंक क्लब के प्रधान मनप्रीत सेंबी ने बताया कि इस हफ्ते के अंत तक जिमखाना आयोजित करवाने की योजना है लेकिन मौसम खराब होने लगा है। आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस सीजन में अभी तक 30 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। रिंक प्रबंधन ने बताया कि आने वाले दिनों में सत्रों की संख्या मौसम पर निर्भर करेगी। तापमान में और गिरावट आने पर रिंक लंबे समय तक जम सकेगा जिससे नियमित सत्र होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें