फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, होटलों में 80 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी

Fri, 02 Jul 2021 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शुक्रवार को सैलानियों ने शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का भी रुख किया। सैलानियों की आमद में भारी इजाफे के बाद पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। आने वाले हफ्तों में भी वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शिमला में सैलानियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वीकेंड के बाद इस हफ्ते भी बड़ी संख्या में सैलानियों ने पहाड़ों की रानी शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 70 से 80 फीसदी पहुंच गई। शनिवार को भी शहर के होटलों में 80 फीसदी तक कमरे बुक रहने की उम्मीद है।शुक्रवार को सैलानियों ने शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का भी रुख किया। सैलानियों की आमद में भारी इजाफे के बाद पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन


आने वाले हफ्तों में भी वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास स्थित बहुमंजिला पार्किंग पैक हो गई जिसके बाद एंट्री गेट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाना पड़ा। सर्कुलर रोड से माल रोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शुक्रवार को दिनभर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रही।

सैलानियों की भारी आमद के कारण शुक्रवार को दिनभर सर्कुलर रोड पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रही। राजधानी शिमला टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस वीकेंड भी बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को शहर के होटलों में 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें