फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खींचना पड़ा महंगा, दोस्तों के सामने नदीं में बहा हरियाणा का युवक

Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
ब्यास की तेज लहरों में चंद सेकेंड में ही पर्यटक ओझल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कुल्लू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वशिष्ठ में ब्यास किनारे फोटोग्राफी करते हरियाणा के एक पर्यटक का पैर फिसला और नदी बह गया। ब्यास की तेज लहरों में चंद सेकेंड में ही पर्यटक ओझल हो गया।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही एसडीएम मनाली ज्योति राणा और डीएसपी पुनीत रघु मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लापता पर्यटक का देर शाम तक कोई पता नहीं चला। बता दें कि पिछले एक माह में ब्यास नदी किनारे फोटोग्राफी और अन्य कारणों से आधा दर्जन लोग बह चुके हैं।

पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर बाद चार बजे हरियाणा से कुल्लू-मनाली घूमने पहुंचे तीन युवा वशिष्ठ में ब्यास किनारे अठखेलियां कर रहे थे।
विज्ञापन

दोस्तों के सामने बहा युवक

फोटोग्राफी के लिए नदी के पास गए प्रदीप (34) निवासी रोहतक, हरियाणा का अचानक पैर फिसल गया और दोस्तों के सामने बह गया। बताया जा रहा है कि बहा युवक दिव्यांग है। पुलिस को सूचना मिली कि प्रीणी नाला और ब्यास संगम के समीप किसी व्यक्ति ने युवा को बहते हुए देखा है।

डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि बहे पर्यटक को तलाशने में चार टीमें लगी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में नदी किनारे फोटोग्राफी करने से पर्यटक के बहने की बात सामने आ रही है।

नदी किनारे चेतावनी बोर्ड के बावजूद पर्यटक ब्यास में उतर रहे हैं। इन दिनों ब्यास उफान पर है जो जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी बहे सैलानी की तलाश जारी रहेगी।- ज्योति राणा, एसडीएम मनाली

Published By Ashok Chauhan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें