फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी मांगने के बाद बहाल हुए 24 कर्मचारी नेता, छह पर फैसला नहीं

Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परिवहन निगम की बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में 24 कर्मचारी नेताओं की बहाली का फैसला लिया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हड़ताल करने वाले एचआरटीसी के 30 कर्मचारी नेताओं में से 24 को बहाल कर दिया गया है। वीरवार को पथ परिवहन निगम की बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में 24 कर्मचारी नेताओं की बहाली का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


शपथपत्र देकर कर्मचारी नेताओं ने माफी मांगते हुए और कार्रवाई न करने की मांग करते हुए उन्हें बहाल करने को कहा। परिवहन मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में वीरवार देर शाम तक चली बैठक में 24 कर्मचारी नेताओं की नौकरी को बहाल करने का फैसला लिया गया।

परिवहन मंत्री ने बताया कि कुल 29 कर्मचारी नेताओं ने शपथपत्र दिए हैं। 24 कर्मचारियों के शपथपत्र बीते दिनों मिले थे, ऐसे में उन पर चर्चा कर बहाली का फैसला लिया। पांच अन्य के शपथपत्र वीरवार को ही मिले। ऐसे में उन पर फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन

मंत्री ने पढ़कर सुनाया कर्मचारियों का शपथपत्र

परिवहन मंत्री ने कहा कि सहानुभूति पूर्वक फैसला लिया गया है। कर्मचारी मेरे परिवार की तरह है। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने प्रेस कांफ्रेंस में कर्मचारियों द्वारा दिए गए शपथपत्र को भी पढ़ा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हाईकोर्ट का आर्डर आने के बाद हम हड़ताल वापस करना चाहते थे। लेकिन भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संगठन के कुछ नेताओं ने हमें भ्रमित किया। इस कारण हड़ताल वापस नहीं हुई।

बताया कि एचआरटीसी की संयुक्त समन्वय समिति में 11 यूनियन के 44 सदस्य शामिल हैं। 10 यूनियनों ने हड़ताल पर ना जाने का फैसला लिया। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारी संगठन ने कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोका। परिवहन मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों पर मंथन करने के बाद नौकरी बहाल करने का फैसला लिया।

इन कर्मचारी नेताओं की बहाल हुई नौकरी

कर्मचारी नेता विद्या सागर, खेमेंद्र गुप्ता, नानक शांडिल, कुलदीप ठाकुर, दलीप कुमार, खुशहाल, सुरेश कुमार, गुलाब सिंह, रोशन चौहान, राजेंद्र सिंघा, देसराज, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, हेमंत कुमार, राजेंद्र ठाकुर, देवराज ठाकुर, हरदयाल सिंह, लक्ष्मी दत्त शर्मा, बृज लाल, पृथ्वी राज, यशपाल सुल्तानपुरी, पवन कुमार और नील कमल को बहाल कर दिया गया है।

यह कर्मचारी अभी नौकरी से बर्खास्त ही रहेंगे
सत्यप्रकाश, शंकर सिंह, जीतराम, जसमेर राणा, रुप चंद और सुभाष वर्मा को बहाल नहीं किया गया। बताया कि इनमें से पांच कर्मचारी नेताओं ने वीरवार को ही अपने शपथपत्र दिए हैं। ऐसे में एक ही दिन में फैसला नहीं लिया जा सकता।

न माफी मांगी, न ही मांगूंगा : शंकर सिंह

एचआरटीसी के बर्खास्त 30 कर्मचारियों में शामिल हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने माफी मांगने से इंकार कर दिया है। ठाकुर ने साफ किया कि यह हड़ताल संयुक्त समन्वय समिति में शामिल 11 यूनियनों के 44 सदस्यों की रजामंदी से हुई थी।

इस समिति में वह सिर्फ सदस्य थे लेकिन आज अगर सरकार की दमनकारी नीति से डरकर कुछ कर्मचारी झुक रहे हैं तो यह दुखद है। कहा कि मैंने न तो माफी मांगी है और न ही माफी मांगूंगा। कहा कि अभी भी उन्हें बड़ी संख्या में कर्मचारियों का समर्थन हासिल है और अगर सरकार उनकी मांग को नहीं मानती है तो वह फिर से आंदोलन जरूर करेंगे।

पत्रकारों के सवालों पर भड़क उठे बाली
राजधानी शिमला में वीरवार शाम को होटल ट्रीपल एच में पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों के जवाब देते दौरान मंत्री जीएस बाली भड़क भी गए। पहले कर्मचारियों को बर्खास्त करनेे, फिर बहाल करनेे और राज्य की अन्य कर्मचारी यूनियनों की चेतावनी को लेकर पूछ गए सवालों से बाली का पारा चढ़ गया। हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने हंस कर माहौल शांत कर दिया।
विज्ञापन

हड़ताल में ड्यूटी देने वाले कर्मी होंगे सम्मानित

परिवहन मंत्री ने बताया कि हड़ताल के दौरान जो कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्हें पथ परिवहन सम्मानित करेगा। जिन कर्मचारियों ने हड़ताल की उनकी एक दिन की तनख्वाह काटी ही जाएगी। नो वर्क नो पे के तहत वेतन काटने का फैसला लिया गया है।

विदेश दौरे को एक हफ्ते के लिए टाल दिया
मंत्री जीएस बाली ने बताया कि 11 जुलाई को हाईकोर्ट में हड़ताल मामले की सुनवाई है। ऐेसे में उन्होंने अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। संभावित है कि 12 या 13 जुलाई कोे दोबारा से निगम की बीओडी बैठक हो सकती है। इस बैठक में अन्य कर्मचारियों की बर्खास्तगी को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें