मनाली में बिना मास्क सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में पर्यटकों की भीड़ दिखाने से मनाली के होटल कारोबारी नाराज हो गए हैं। शनिवार को उपायुक्त कुल्लू के साथ बैठक में मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग मनाली के पुराने फोटो सोशल मीडिया में डालकर भ्रमित कर रहे हैं। मनाली के होटलों में ठहरने को जगह नहीं बची है, जबकि अभी होटलों में केवल 30 से 35 प्रतिशत कमरे ही बुक हो पाए हैं। मालरोड करीब 200 मीटर लंबा है।
इसमें पर्यटक शाम को घूमना, खाना-पीना और खरीदारी करना पसंद करते हैं। मालरोड पर पर्यटकों की कम संख्या भी भीड़ की दिखती है। रोहतांग दर्रा पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए हामटा सड़क, मनाली के मुख्य बाजार को वोल्वो बस स्टैंड से जोड़ने वाली सड़क को सुधारने और नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है। उपायुक्त कुल्लू ने आश्वासन दिया कि अनाधिकृत तौर पर अपने घरों, हट्स आदि में पर्यटकों को ठहराने और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।