फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हादसा, गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 28 लोग घायल

Thu, 31 Jan 2019 04:36 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर 42 यात्रियों से भरी निजी बस संकरी सड़क पर अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें आधा दर्जन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का एफआरयू नालागढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। चंडीगढ़ से मनाली जा रही  बस गरामोड़ा टोल बैरियर के पास गिरी। चीख पुकार सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया।

स्वारघाट में आपातकाल 108 एंबुलेंस न होने के कारण नालागढ़ व पंजाब के आनंदपुर साहिब से एंबुलेंस मंगाई गईं। इसी बीच मनाली घूमने जा रहे हरियाणा के जींद निवासी चार युवकों ने घायल बस चालक व तीन अन्य लोगों को अपनी निजी कार से एफआरयू नालागढ़ पहुंचा दिया।
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना की पुलिस और स्वारघाट के एसडीएम अनिल चौहान, दमकल महकमे के वाहन मौके पर पहुंच गए थे। 

सरकार के हस्तक्षेप के बाद मिला पीजीआई में उपचार

बस में हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 

गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीजीआई पहुंचने पर इन्हें सेक्टर-32 भेज दिया गया। राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद इन्हें पीजीआई में उपचार मिल पाया।

पीजीआई में बस चालक दर्शन (31) सरकाघाट, अजय (20) पुत्र प्रकाश निवासी अगलपाई डाकघर रानीकोट हरिद्वार उत्तराखंड, राहुल (21) निवासी थाल कुल्लू, विवेक पांडे (21) पुत्र

अनिल निवासी जीतपुर टंगी डाकघर हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड, सुंदर सिंह (31) पुत्र लालचंद निवासी हलन कुल्लू, रूप सिंह (33) हलन कुल्लू का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नालागढ़ में ये भर्ती घायल

अमित (31) हरियाणा, यक्ष (21) राजस्थान, रितिक कुल्लू, पल्लवी (22), शीतल, शगुन, (24), हिमांशु (23) व शेरफ (23) कुल्लू जिला से हैं। रोहित राय गिरीताल सोसायटी गुजरात, अनिकेत (20) दिलशाद गार्डन दिल्ली, देवनाथ उतरापन पश्चिमी बंगाल, निशांत

ठाकुर (20) मंडी, सचिन (21) दिल्ली, प्रिंस (20) दिल्ली, आशीष (22) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चैतन्य कुलकर्णी (27) व भाग्यश्री (27) पुणे, मुस्कान शर्मा (19) कुल्लू, राजप्रीत सिंह (18) लुधियाना, राखी (19) अल्मोड़ा और तनुज (20) कुल्लू के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें