फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय का पैकेट बंद सस्ता दूध बेचेगी हिमाचल सरकार

Thu, 31 Jan 2019 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार अब बाजार में गाय का पैकेट बंद दूध उपलब्ध कराने जा रही है। इसे ‘हिम गौरी’ के नाम से उतारने की तैयारी है। सरकार का उपक्रम मिल्कफेड वेरका और वीटा जैसी बड़ी दूध कंपनियों को टक्कर देने जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।

विज्ञापन


वर्तमान में मिल्कफेड हिमाचल में पैकेट बंद भैंस के दूध ‘हिम मिल्क’ के अलावा और खुला दूध भी बेच रहा है। अब लोगों की मांग के चलते गाय के दूध को मार्केट में उतारा जा रहा है। खास बात है कि यह दूध मार्केट में बिक रहे आधा लीटर पैकेट से 2 से 3 रुपये तक सस्ता होगा।

मिल्कफेड हिमाचल में रोजाना 60 से 65 हजार लीटर दूध एकत्र करता है। इसमें से 15 हजार लीटर दूध सूबे में बेचा जाता है। कुछ बाहरी राज्यों, जबकि कुछ से मिठाइयां, घी, पनीर और खोया तैयार किया जाता है। मिल्कफेड का मानना है कि गाय के दूध से फैट नहीं निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर गाय का दूध पतला होगा तो इसमें अलग से फैट मिलाया जाएगा। मार्केट में बिकने वाले दूसरी कंपनियों के दूध की अपेक्षा मिल्कफेड गाय के दूध में 3.5 फैट रखेगा। गाय का दूध बच्चों और बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक होता है। सरकार का मानना है कि इस दूध को मार्केट में खूब पसंद किया जाएगा।

पहाड़ी गाय का दूध बेचने पर ही सरकार ने इसका नाम हिम गौरी दूध रखने का फैसला लिया है। पैकेट पर पहाड़ी गाय का फोटो भी होगा। मिल्क फेडरेशन के एमडी भूपेंद्र अत्री ने बताया कि हिम गैरी दूध को मार्केट में उतारने की तैयारी चल रही है। इसका शुभारंभ करने के लिए सीएम से समय मांगा गया है। 

हिमाचल में 12 प्लांट है मिल्कफेड के
हिमाचल में मिल्कफेड के दूध के 12 प्लांट हैं। इनमें मंडी के चक्कर और रामपुर के दत्तनगर में बड़े प्लांट है, जबकि अन्य जिलों में छोटे प्लांट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें