फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ती रही तो कोरोना की तीसरी लहर होगी खतरनाक

Fri, 09 Jul 2021 09:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही सैलानियों की भीड़ को लेकर प्रदेश सरकार भी चिंतित है। भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार सैलानियों को रोकना भी नहीं चाहती है, यह इसलिए कि पर्यटन कारोबार से लाखों लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन
कोकसर के समीप वाटर फॉल पर सेल्फी लेते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के मामले कम होने पर बंदिशों में दी जा रही छूट से हिमाचल प्रदेश में फिर कोरोना फैलने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सरकार को इस बारे में अवगत कराया है। हिमाचल के पर्यटक स्थलों में जिस तरह से सैलानियों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है, उससे यह लग रहा है कि अक्तूबर महीने से पहले तीसरी लहर आने की आशंका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट किया है कि उत्तराखंड, केरल, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात के साथ-साथ हिमाचल के पर्यटक स्थलों में कोविड नियमों का पालन न करते हुए भीड़ उमड़ना खतरनाक हो सकता है।  

विज्ञापन


कोरोना को लेकर पहली लहर शांत होने के बाद जनवरी महीने में बंदिशों में छूट दी गई। शादियों और अन्य समारोह होने से लोगों का हुजूम उमड़ा। इससे कोरोना फैल गया और दूसरी लहर में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने हिमाचल को अलर्ट किया है। हिमाचल में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही सैलानियों की भीड़ को लेकर प्रदेश सरकार भी चिंतित है। भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार सैलानियों को रोकना भी नहीं चाहती है, यह इसलिए कि पर्यटन कारोबार से लाखों लोग जुड़े हैं। हाल ही में कैबिनेट की बैठक में भी अधिकारियों ने बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों के लिए कुछ बंदिशें लगाने का प्रस्ताव रखा। इसमें कहा गया कि अगर पर्यटन स्थलों में यूं ही लोगों की भीड़ उमड़ती रही और बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया तो संभावित तीसरी लहर खतरनाक हो सकती है।    

विज्ञापन

वीकेंड पर शहर में होटल में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी

 पहाड़ों की रानी शिमला वीकेंड पर फिर से सैलानियों से गुलजार हो गई है। शनिवार और रविवार को हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर शहर के होटलों में बुकिंग का दौर जारी है।  होटल कारोबारियों के मुताबिक शुक्रवार तक शहर के होटलों में 60 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। शनिवार को भी बुकिंग का दौर जारी रहेगा। ऐसे में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि बीते वीकेंड के मुकाबले इस बार कम सैलानी शिमला आ रहे हैं। बीते हफ्ते शहर के ज्यादातर होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही थी। इस बार वीकेंड पर दूसरे शनिवार की छुट्टी के चलते सैलानियों को दो दिन शिमला में बिताने का मौका मिल रहा है। 

 मैदानी इलाकों में तप रही गर्मी और उमस के चलते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी से सैलानियों ने शहर के होटलों में बुकिंग करवा रखी है। शुक्रवार देर शाम भी सैलानियों की सैकड़ों गाड़ियां शिमला पहुंची हैं। रिज मैदान, मालरोड समेत शहर के बाजारों में देर शाम तक सैलानियों की काफी चहल-पहल रही। शहर की सभी छोटी पार्किंग काफी हद तक फुल हो चुकी हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि शहर में 60 से 70 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है। जुलाई में भी पर्यटकों की आमद से कारोबार में फायदा हो रहा है। कोरोना के चलते प्रैम संचालकों और घोड़ा चालकों का काम ठप था लेकिन अब देर शाम तक इनकी कमाई हो रही है।

सैलानियों के आने से कम हुआ घाटा
राजधानी में बीते तीन हफ्तों से लगातार सैलानियों की आमद बढ़ने से कारोबार का घाटा काफी हद तक कम हुआ है। कोरोना कर्फ्यू के चलते मई में पूरी तरह से कारोबार चौपट था। शहर के होटल बंद थे और दुकानें भी नहीं खुली थी लेकिन मई के अंतिम दो हफ्तों और जुलाई के शुरुआती नौ दिन कारोबारियों के लिए फायदेमंद रहे हैं। शहर में कारोबार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर में सैलानियों के आने से कारोबार बढ़ा है। होटल से लेकर बाजार के छोटे बड़े कारोबारियों की बिक्री बढ़ी है। इससे घाटा कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें