फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: हिमाचल देश-विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल, रोजगार का सृजन भी होगा

Mon, 20 Mar 2023 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की मदद से राज्य में पर्यटन संबंधी अधोसंरचना के विकास पर 1311 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। सरकार की ओर से पर्यटकों को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
पर्यटक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने अपने पहले बजट में राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया है। हिमाचल देश-विदेश के पर्यटकों का एक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य स्थल है। पर्यटन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार के और रोजगार सृजन भी होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रस्तुत किए बजट में कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए 390 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप एक गोल्फ कोर्स स्थापित करने और बनखंडी देहरा में एक चिड़ियाघर बनाने की घोषणा भी की है। इनके लिए भूमि पहले से ही चिह्नित की जा चुकी है। बजट प्रस्ताव में 300 करोड़ रुपये की लागत के चिड़ियाघर के लिए प्रथम चरण में 60 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की मदद से राज्य में पर्यटन संबंधी अधोसंरचना के विकास पर 1311 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- कालका-शिमला रेललाइन होगी विद्युतीकृत, विश्व धरोहर का स्वरूप बनाए रखना चुनौती
विज्ञापन


सरकार की ओर से पर्यटकों को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके तहत प्रदेश के हमीरपुर जिले को 257 करोड़ रुपये, कुल्लू जिले को 229 करोड़ रुपये, शिमला को 123 करोड़ रुपये और मंडी जिले को 138 करोड़ रुपये व्यय कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना है। इसके तहत मंडी के शिव धाम का विकास, मनाली में आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक, शिमला में आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक का उन्नयन किया जाएगा।

प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान करने के लिए पर्यटकों को हवाई सुविधा के बेहतर विकल्प उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों के निकट हेलीपोर्ट खोलने का निर्णय लिया गया है। इस फ्लैगशिप योजना को लागू करने के लिए सभी उपायुक्तों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हेलीपोर्ट निर्माण संबंधी कार्य करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिह्नित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


संजौली और बद्दी हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवा शीघ्र शुरू करने की भी घोषणा की है। वित्त वर्ष 2023.24 में इन हेलीपोर्ट के निर्माण और विकास पर 30 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रदेश में पर्यटन ग्राम स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें