फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पर्यटन विभाग के 40 करोड़ के विज्ञापन एजेंसी के टेंडर पर रोक, सरकार ने बिठाई जांच

Thu, 19 Oct 2023 10:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश पर्यटन विभाग के 40 करोड़ के विज्ञापन एजेंसी टेंडर पर सरकार ने रोक लगा दी है। निविदा एजेंसी के चयन में गड़बड़ी की आशंका के चलते मामले पर जांच भी बिठा दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल पर्यटन विकास निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के 40 करोड़ के विज्ञापन एजेंसी टेंडर पर सरकार ने रोक लगा दी है। निविदा एजेंसी के चयन में गड़बड़ी की आशंका के चलते मामले पर जांच भी बिठा दी है। आईएएस अधिकारी पंकज रॉय को जांच अधिकारी लगाया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से 3 साल के लिए करीब 40 करोड रुपए में विज्ञापनों से संबंधित ठेका देने के लिए ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) की प्रक्रिया जो भाजपा कार्यकाल में शुरू की गई थी को रोक दिया गया है। मौजूदा कांग्रेस सरकार में पहली बार इतने बड़े टेंडर की प्रक्रिया को रोका गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने विभाग की निविदा एजेंसी चयन प्रणाली पर असंतोष जताया था। उन्होंने टेंडर से संबंधित पूरी प्रक्रिया को जांचने के लिए सचिवालय में फाइलें मंगवाई और अधिकारियों को बैठाया। इस दौरान जो कमियां पाई गई उसे लेकर सचिव पर्यटन विभाग को पत्र लिखा।   जिस पर सरकार ने अब मामले की जांच का फैसला लिया है। आईएएस अधिकारी पंकज राय 15 दिनों के भीतर फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच में यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी हो सकती है। मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए कोई भी अधिकारी इसे लेकर प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें