फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में पहली बार केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में

Wed, 18 Oct 2023 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -2.3 और कल्पा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले केलांग में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में पारा माइनस में दर्ज होता रहा है।
विज्ञापन
केलांग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग में अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय जिले सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -2.3 और कल्पा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले केलांग में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में पारा माइनस में दर्ज होता रहा है। प्रदेश में गुरुवार से शनिवार तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 और 23 अक्तूबर को दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। बर्फबारी और बारिश के बाद मौसम खुलने से निचले क्षेत्रों के लोगों को ठंड से राहत मिली है। गेहूं, लहसुन, प्याज और मटर की बिजाई शुरू हो गई है। घास कटाई और धान की बिक्री भी कई जिलों में हो रही है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.6, बिलासपुर में 28.3, सुंदरनगर में 27.7, भुंतर में 25.8, धर्मशाला-चंबा में 26.0, नाहन में 25.0, कांगड़ा में 27.0, मंडी में 25.4, शिमला में 19.2 और मनाली में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें