फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर सैलानियों की आमद में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सैलानियों की आमद में आई कमी
विज्ञापन

सैलानियों ने होटलों में एडवांस बुकिंग भी की बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश से शिमला में वीकेंड टूरिज्म को भारी नुकसान पहुंचा है। बीते वीकेंड के मुकाबले इस हफ्ते शहर के होटलों में शनिवार को ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी रह गई है। पहाड़ों में बारिश से हुए नुकसान के वीडियो वायरल होने के बाद सैलानी खौफ में हैं जिसके चलते शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग भी बंद हो गई है।
विज्ञापन

रिज मैदान और मालरोड पर शनिवार को सैलानियों की आवाजाही कम रही। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पहुंचे सैलानियों ने शिमला में मौसम का आनंद उठाया। बीते सप्ताह शिमला के होटलों में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी थी। शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे कार्ट रोड पार्किंग का ग्राउंड फ्लोर पैक हुआ। पिछले वीकेंड पर दोपहर 12 बजे ही पार्किंग पैक हो रही थी। पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी शनिवार को अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी के करीब रही। होटलों में आधे कमरे खारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें