फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन बजट: 2.95 हजार करोड़ से संवरेगा हिमाचल, एडीबी करेगा फंडिंग

Fri, 04 Mar 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 2.95 हजार करोड़ रुपये से नई योजनाएं शुरू होंगी। एशियाई विकास बैंक(एडीबी) इन योजनाओं के लिए फंडिंग करेगा। इसके तहत धर्मशाला में कन्वेंशन सेंटर बनेगा। पालमपुर और बाबा बालक नाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। शिव धाम चरण दो का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
पर्यटन बजट हिमाचल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 2.95 हजार करोड़ रुपये से नई योजनाएं शुरू होंगी। एशियाई विकास बैंक(एडीबी) इन योजनाओं के लिए फंडिंग करेगा। इसके तहत धर्मशाला में कन्वेंशन सेंटर बनेगा। पालमपुर और बाबा बालक नाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। शिव धाम चरण दो का काम शुरू होगा। प्रदेश में नए हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। धरोहर भवनों का संरक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि एक हजार करोड़ और 1.95 हजार करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं के तहत प्रदेश को संवारा जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं के तहत शहरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इको टूरिज्म, वाटर स्पोर्ट्स, वेलनेस सेंटर और बौद्ध सर्किट बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्यारीघाट में कन्वेंशन सेंटर बनेगा। टाउन हॉल शिमला में लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा।

विज्ञापन


फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट धर्मशाला का इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के स्तर पर उन्नयन होगा। वर्ष 2022-23 में नई राहे नई मंजिलें योजना के तहत 50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। योजना में मंडी में शिव धाम, लारजी तथा तत्तापानी में वाटर स्पोर्ट्स, बीड बीलिंग में पैराग्लाइडिंग, चांशल को विकसित किया जाएगा। घरेलू और विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए नये पर्यटन गंतव्यों पर जाने के लिए कारवां पर्यटन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। पारंपरिक काठकुणी शैली की वास्तुकला वाले स्थानों को विभिन्न पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। कांगड़ा जिले में आर्ट गैलरी को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। ऐतिहासिक विरासत को प्रसारित एवं प्रचारित करने के लिए प्रदेश के ऐतिहासिक किलो को पर्यटकों के आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में माउंटेन बाइकिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। वर्ष 2022-23 में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए इंटरेस्ट सबवेंशन योजना जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें