डेंटल कॉलेज शिमला के सहायक आचार्य डॉ. विनय भारद्वाज ने कस्तूरबा बाल आश्रम पोर्टमोर में रविवार को दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
समाज सेविका सुविधा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 40 बच्चों के दांतों की जांच की गई। साथ ही उन्हें मुंह में होने वाले रोगों की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान डॉक्टरों ने बच्चों को दांतों से जुड़े रोगों से दूर रहने के उपाय बताए और रोजाना ब्रश करने को कहा। डॉ. विनय ने आश्रम के बच्चों को के सवालों का भी जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि शहर में अब तक की गई जांच में सामने आया है कि करीब 70 फीसदी बच्चों के दांतों में सड़न है। इसका मुख्य कारण रोजाना ब्रश न करना व अच्छी तरह ब्रश न करना है।
इस दौरान बच्चों को टूथब्रश और टूथ पेस्ट भी वितरित किए गए।