नेरचौक सब्जी मंडी से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के लिए टमाटर के लिए करीब आठ हजार क्रेट विभिन्न मालवाहक वाहनों से भेजे गए। मंडी में सोमवार का टमाटर के एक क्रेट 250 रुपये मिला। यह काफी अच्छी शुरूआत बताई जा रही है।
कोरोना काल में आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे बल्ह के किसानों को अभिमन्यु, 920 और कनस्का प्रजाति का टमाटर मालामाल करेगा। टमाटर की बंपर पैदावार खेतों में लहलहा रही है। दो माह के बीच अकेले बल्ह से ही चार सौ करोड़ के टमाटर का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सोमवार को नेरचौक सब्जी मंडी से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के लिए टमाटर के लिए करीब आठ हजार क्रेट विभिन्न मालवाहक वाहनों से भेजे गए। मंडी में सोमवार का टमाटर के एक क्रेट 250 रुपये मिला। यह काफी अच्छी शुरूआत बताई जा रही है। कोविड कर्फ्यू की बंदिशों हटने के बाद अब बाहरी आढ़तियों ने भी मंडी में दस्तक देना शुरू कर दिया है। बल्ह घाटी की 1000 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की फसल की जा रही है। 10 हजार परिवार अकेले बल्ह में ही टमाटर की खेती से जुड़ा है। (संवाद)
यहां होती है सबसे अधिक टमाटर की खेती
बल्ह धाटी के राजगढ़, लुणापानी, भंगरोटू, डांगू, गागल, कुम्मी, नलसर, डाबण, भ्यूरा, भौर और डडौर के अलावा नेरचौक, नागचला, साई, कैहड़ और पाली में सबसे अधिक टमाटर की खेती होती है। सीजन के रफ्तार पकड़ने के साथ ही 20 हजार तक क्रेट रोजाना बाहरी मंडियों में भेजा जाएगा। क्रेट के रेट में मार्केट में उतार-चढ़ाव के साथ चलते हैं। न्यूनतम 30 और अधिकतम 1200 रुपये तक भी क्रेट बिक सकता है। डिंपन सैनी, नेरचौक सब्जी मंडी अध्यक्ष।
विज्ञापन
इस बार काफी अच्छी पैदावार है। किसानों के अनुमान के अनुसार करीब 400 करोड़ का टमाटर का व्यवसाय अगले दो महीने में होगा। पढ़े-लिखे युवा भी टमाटर की खेती से जुड़े हैं। यदि टमाटर उत्पादकों को किसी प्रकार की परेशानी होगी तो प्रशासन उसका समाधान करने के लिए तत्पर है। आशीष शर्मा, एसडीएम बल्ह।