फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: बंगलूरू के टमाटर ने गिराए सोलन की फसल के दाम, ए ग्रेड का टमाटर 100 रुपये किलो तक बिका

Wed, 09 Aug 2023 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

बंगलूरू का टमाटर कोलकता, दिल्ली की बड़ी मंडियों में 3,000 से 3,500 रुपये तक बिक रहा है। आने वाले दिनों में नासिक से भी टमाटर आना शुरू हो जाएगा, जिससे दाम और गिरेंगे।
विज्ञापन
सोलन पहुंची टमाटर की फसल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी राज्यों की सब्जी मंडियों में बंगलूरू के टमाटर की फसल पहुंचने से हिमाचल प्रदेश के लाल सोने के दाम गिरना शुरू हो गए हैं। सोलन सब्जी मंडी में टमाटर के 25 किलो के क्रेट की कीमत 1,000 से 1,500 रुपये गिर गई है। मंगलवार को ए ग्रेड का टमाटर 2500 रुपये प्रति क्रेट (100 रुपये किलो) तक बिका।

विज्ञापन


आगामी दिनों में भी टमाटर के दामों में गिरावट के आसार हैं, क्योंकि 15 अगस्त के बाद बाहरी राज्यों की मंडियों में नासिक से भी टमाटर पहुंचने लगेगा। एक सप्ताह पहले टमाटर को सोलन समेत बाहरी राज्यों में रिकॉर्ड दाम मिल रहे थे, जिसमें एक क्रेट 5,000 रुपये तक भी बिका है। बंगलूरू का टमाटर कोलकता, दिल्ली की बड़ी मंडियों में 3,000 से 3,500 रुपये तक बिक रहा है। 

सोलन का टमाटर महंगा होने से बड़ी मंडियों के कारोबारी भी अब बंगलूरू के टमाटर के लिए दौड़ पड़े हैं। सोलन में टमाटर महंगा और फिर कालका-शिमला नेशनल हाईवे के बार-बार बंद होने के कारण भी कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कालका-शिमला हाईवे बंद होने के साथ बाहरी राज्यों की बड़ी मंडियों में बंगलूरू के टमाटर की आवक से दाम गिरने शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में नासिक से भी टमाटर आना शुरू हो जाएगा, जिससे दाम और गिरेंगे। - डॉ. रविंद्र शर्मा, सचिव, मंडी समिति सोलन

पिछले वर्ष भी गिरे थे दाम 
पिछले वर्ष टमाटर की प्रदेश समेत बाहरी राज्यों में अधिक पैदावार के कारण किसानों को सीजन की शुरुआत में एक क्रेट के दाम मई तक 500 रुपये तक मिल रहे थे। वहीं बंगलूरू, नासिक और गुजरात राज्यों की दो माह पहले जून में ही टमाटर की आवक से एक क्रेट 150 से 250 रुपये तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें