फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 478 नए पॉजिटिव, जानें कहां कितने सक्रिय केस

Thu, 01 Apr 2021 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64014 पहुंचा
  • राज्य में सक्रिय मामले अब 3221 हुए
  • अब तक 59738 संक्रमित हुए ठीक, 1039 की मौत
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मंडी के बीबीएमबी कोविड-19 अस्पताल में संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा ऊना के 40 और 62 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई। प्रदेश में गुरुवार को 478 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 95, ऊना 108, शिमला 63, सोलन 60, मंडी 39, बिलासपुर 36, सिरमौर 23, कुल्लू  21, हमीरपुर 14 और चंबा में 19 नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन


 इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की नौ एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्राएं कोरोना संक्रमित निकली हैं। यह सभी छात्राएं लक्कड़ बाजार स्थित हॉस्टल में रहती हैं। प्रशिक्षु छात्राओं के पॉजिटिव आने के बाद वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्टल के ए ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. राकेश भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। 

लाहौल-स्पीति फिर कोरोना मुक्त
 उधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 6865 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 4896 की रिपोर्ट निगेटिव और 1719 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64014 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 3221 हो गए हैं। अब तक 59738 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1039 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 254, चंबा 37, हमीरपुर 288, कांगड़ा 684, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति शून्यू, कुल्लू 60, मंडी 156, शिमला 259, सिरमौर 237, सोलन 527 और ऊना जिले में 712 है।
विज्ञापन


सचिवालय में आगंतुकों के आने पर रोक
प्रदेश सरकार ने सचिवालय में आगंतुकों के आने पर रोक लगा दी है। तबादलों को लेकर सचिवालय पहुंचने वाले विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भी पाबंदी लगाई गई है। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

बसों को सैनिटाइज करने के निर्देश 
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने बसों को सैनिटाइज करने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें सरकारी और निजी बसें शामिल हैं। सैनिटाइजेशन दिन में एक बार करना होगा। परिवहन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

पांच जिलों में कम लिए जा रहे सैंपल 
  बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी में आरटीपीसीआर के टेस्ट कम हो रहे हैं। सरकार ने इस पर चिंता जताई है। कुल सैंपलों में से 70 फीसदी आरटीपीसीआर के सैंपल लेने होते हैं। इन पांच जिलों में पिछले एक महीने में कम टेस्ट हुए हैं। इन्हें आरटीपीसीआर सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 

अप्रैल में होने वाली ग्राम सभाएं टलीं
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने अप्रैल में होने वाली ग्राम सभाओं, पंचायत समिति और जिला परिषद की बैठकों को आगामी आदेश तक टाल दिया है। पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने वीरवार को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन 

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगवाया कोरोना टीका। - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। अनुराग ठाकुर को वैक्सीन की यह डोज संसद के एनेक्सी भवन में दी गई। वैक्सीन लगने के बाद अनुराग ठाकुर पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने 45 साल या उससे अधिक की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने और सभी देशवासियों को कोविड से बचने के लिए सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें