फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 36 प्रशिक्षु नर्सों समेत 134 नए पॉजिटिव

Tue, 16 Mar 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत
  • 36 प्रशिक्षु नर्सों समेत 128 लोग पॉजिटिव
  • सक्रिय मामले अब 820 हुए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 36 प्रशिक्षु नर्सों समेत 134 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊना जिले में 72, शिमला 25, कांगड़ा 14, बिलासपुर चार, सोलन पांच, हमीरपुर छह, कुल्लू तीन, मंडी चार और चंबा में एक नया मामला आया है। वहीं, मंडी में नेरचौक से टांडा रेफर कोरोना पॉजिटिव 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।  हरोली क्षेत्र के एक नर्सिंग संस्थान की 35 प्रशिक्षु नर्सों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को यहां छह प्रशिक्षु नर्सें पॉजिटिव आई थीं। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।  उधर, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 6620 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


इनमें से 5735 की रिपोर्ट निगेटिव और 798 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59869 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 820 हो गए हैं। अब तक 58037 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 998 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 48 , चंबा एक, हमीरपुर 45, कांगड़ा 134, किन्नौर एक, लाहौल-स्पीति शून्य, कुल्लू 22, मंडी 27, शिमला 89, सिरमौर 135, सोलन 118 और ऊना जिले में 197 है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि अभी लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि और कोरोना के मामले बढ़े तो सरकार उचित फैसला लेगी। 

पहले टीके के बाद नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु पॉजिटिव 
 आईजीएमसी के सिस्टर निवेदिता गर्वनमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु कोरोना संक्रमित निकली हैं। इन्हें कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लग चुका था। इसके बावजूद यह पॉजिटिव आई हैं। इस प्रशिक्षु को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सेंटर मशोबरा शिफ्ट कर दिया है। इस प्रशिक्षु को अब निगेटिव आने के बाद कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।  वहीं दूसरी तरफ कुछ दिन पहले पॉजिटिव आए चिकित्सक की बेटी भी पॉजिटिव निकली है। डीडीयू अस्पताल में भी किए टेस्ट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे भी मशोबरा शिफ्ट किया है। 
विज्ञापन


निजी संस्थान में 19 प्रशिक्षुओं के लिए सैंपल 
घणाहट्टी के एक निजी नर्सिंग संस्थान में प्रशिक्षुओं के बुखार और जुकाम से पीड़ित होने के बाद मंगलवार को सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 प्रशिक्षुओं के सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट अभी आनी है।

स्वास्थ्य उप केंद्रों में भी जल्द लगेगी कोरोना वैक्सीन 
आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर हिमाचल के स्वास्थ्य उप केंद्रों में कोरोना वैक्सीन लगानी शुरू हो जाएगी। टीका लगाने के लिए पंचायत घरों में लोग पंजीकरण करा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने विधानसभा में बताया कि हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है। हिमाचल में अभी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है। मामले बढ़ने के साथ ही आगामी निर्णय लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें