हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 31 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 10, सोलन तीन, ऊना में दो, सिरमौर 10, मंडी दो, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर और, शिमला में एक-एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58800 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 437 हो गए हैं। अब तक 57367 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 983 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 16, चंबा छह, हमीरपुर नौ, कांगड़ा 222, किन्नौर आठ, कुल्लू 10, मंडी 16, शिमला 39, सिरमौर 24, सोलन 34 और ऊना जिले में 53 है। सिरमौर के बडू साहिब में कोरोना के 10 नए मामले आए हैं। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में धागा मिल के तीन कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।