फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालीबाड़ी मंदिर के स्थापना पर आज होगी विशेष पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
1823 में की गई थी मंदिर की स्थापना
विज्ञापन

राजस्थान से 202 साल पहले लाई थी मां काली की मूर्ति
भारती शर्मा
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर का स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। मंदिर में स्थापित मूर्ति को रविवार को 202 साल हो जाएंगे। साल 1823 में इस मंदिर में स्थापित की गई मां काली की मूर्ति राजस्थान से लाई थी। बंगाली ब्राह्मण परिवार ने इसकी स्थापना की थी।
विज्ञापन


मंदिर के स्थापना के 202 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर रविवार को सुबह नौ बजे विशेष पूजा होगी। साथ ही भंडारे का आयोजन भी होगा। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बने इस मंदिर का इतिहास काफी रोचक है। कालीबाड़ी मंदिर का निर्माण मूल रूप से रामचरण ब्रह्मचारी ने करवाया था जो एक बंगाली ब्राह्मण परिवार था। बताया जाता है कि ब्रिटिशकाल में बने इस मंदिर के स्थान पर पहले एक गुफा हुआ करती थी। राम चरण ब्रह्मचारी के देहांत के बाद यहां पर लकड़ी का मंदिर बनाया था। धीरे-धीरे गुफा ने मंदिर का स्वरूप लिया। यह मंदिर न केवल बंगाली समुदाय के लिए बल्कि सभी हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। कालीबाड़ी मंदिर में मां भवतारिणी काली माता की मूर्ति के बाएं तरफ श्यामला माता की शिला और दाएं तरफ मंगल चंडी माता की शिला है। लोगों को मानना है कि मां कालीबाड़ी जागती जोत हैं जो अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मंदिर निर्माण के बाद वर्ष 1885 में शिमला कालीबाड़ी प्रबंधन कमेटी का गठन हुआ। इसके बाद 1903 में कालीबाड़ी मंदिर ट्रस्ट बना जो इस मंदिर को चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें