फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन हिमाचल से विदा होंगे राज्यपाल कलराज मिश्र

Fri, 06 Sep 2019 06:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को राजस्थान के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल्याण सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद कलराज मिश्र को राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

विज्ञापन


कलराज के प्रदेश से रवाना होने से पहले शुक्रवार शाम को राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में सरकार ने उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान राज्यपाल को सम्मानित किया गया और फिर मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

राज्यपाल ने कम समय में प्रदेश के लोगों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद किया। इससे पहले दिन में राजभवन के कर्मचारियों ने भी कलराज मिश्र के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने कर्मचारियों के साथ भोजन किया।
विज्ञापन


मिश्र सात सितंबर को रवाना होेंगे और नौ सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं। साथ ही हिमाचल के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 10 सितंबर को हिमाचल पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि वह 11 सितंबर को शपथ लेंगे।

पहले शपथ ग्रहण समारोह पांच सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन उनका नौ सितंबर को होने वाले तमिलीसाई सौंदराराजन के तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कार्यक्रम है। इसलिए राज्यपाल दत्तात्रेय का शपथ ग्रहण समारोह आगे खिसक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें