राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में बॉलीवुड के जाने माने कलाकार नसीरूद्दीन शाह नाटक का मंचन करेंगे। शुक्रवार को नाटक ‘इस्मत अप्पा के नाम’ का निर्देशन नसीरूद्दीन शाह करेंगे।
इतना ही नहीं नाटक में अपनी पत्नी रतना पाठक शाह के साथ नसीरूद्दीन शाह एक्टिंग भी करेंगे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली के रंग मंडल प्रमुख सुरेश शर्मा ने बताया कि करीब 40 साल बाद रंग मंच का इतना बड़ा समारोह आयोजित हो रहा है।
देश के ही नहीं बल्कि विदेशों में चर्चित नाटककार समारोह में भाग लेंगे। ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नाट्स समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इन नाटकों का भी किया जाएगा मंचन
शनिवार को रंजीत कपूर निर्देशित नाटक आदमजाद, रविवार को वमन केंद्र निर्देशित नाटक मोहे पिया, सोमवार को नीलम चौधरी निर्देशित लाईसेंस और नाट्य समारोह के अंतिम दिन रतन थियाम निर्देशित मैकबैथ नाटक का मंचन किया जाएगा।