कहा कि इन पार्किंग स्थलों से जाखू मंदिर तक एचआरटीसी की टैक्सियां, टैंपू ट्रैवलर भक्तों को मंदिर तक पहुंचाएंगी। जाखू रोपवे के सामने से भी टैक्सियां चलेंगी। अधिकारियों को पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय और चिकित्सा सुविधा के लिए डॉक्टरों की तैनाती करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा संकट मोचन, तारादेवी और जाखू मंदिर में इस दौरान भंडारे में प्रसाद ग्रहण के लिए उचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी चरचा की गई।
नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को अन्य सुविधाएं प्रदान करने तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। बैठक में एसपी ओमापति जमवाल, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
अष्टमी, नवमी और दशहरे के दिन तारादेवी और संकटमोचन मंदिर तक श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। जाखू, तारा देवी और संकटमोचन मंदिर पर पर्याप्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेंगी।