अनक्रश लीवज मुंबई और जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन ने घाटी में ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हॉफ मैराथन का आयोजन किया। पांच, दस और 21 किलोमीटर वर्ग में हुई मैराथन में करीब 230 लोगों ने हिस्सा लिया। 21 किलोमीटर की पुरुष वर्ग की मैराथन में चेतन पहले, दीपक राज दूसरे, चंद्रमणि तीसरे, महिला वर्ग में गाड़ागुशैणी महाविद्यालय की आचार्य मंजू बाला ने पहला स्थान हासिल किया।
10 किलोमीटर मैराथन के पुरुष वर्ग में रुस्तम पहले, तिलकराज दूसरे, अजय ठाकुर तीसरे, 10 किलोमीटर महिला वर्ग में यमुना ठाकुर पहले, कृष्णा देवी दूसरे, नेहा ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच किलोमीटर मैराथन पुरुष वर्ग में विकास पहले, देनीदार दूसरे, साधनिक तीसरे, महिला वर्ग के पांच किलोमीटर में भुवनेश्वरी पहले, मीनाक्षी दूसरे, श्रुति तीसरे स्थान पर रहीं।
जिभी से बाहू तक मैराथन करवाई गई। पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए करवाई गई मैराथन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। हॉफ मैराथन में तहसीलदार विपिन शर्मा मुख्यातिथि थे। वह भी इस मैराथन का हिस्सा बने। मैराथन को भगवान सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ का समापन तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से भरी जिभी वैली में ग्रीन टूरिज्म और हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छी पहल है। इससे घाटी में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत तांदी नरेंद्र बिडागरी, अनक्रश लीवज मुंबई से कुनाल शर्मा, अनहद वर्मा, मोनिका शर्मा, अभिनव वर्मा, कनिष्क शर्मा, अलेह सोमानी, ललित, बलदेव शर्मा, गिरधारी लाल, संदीप कंवर आदि मौजूद रहे।