फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: खाई में गिरा टिपर, महिला समेत तीन की मौत, बच्ची घायल

Tue, 07 May 2024 10:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के गोशाला कैंची के पास टिपर के खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के गोशाला कैंची के पास टिपर के खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बच्ची गंभीर घायल है। उसे कुल्लू रेफर किया गया है। पुलिस  ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक टिपर सीमेंट और सरिया लेकर गांव मठियाना की ओर जा रहा था। गोशाला कैंची के पास अचानक बैक होने लगा और करीब 100 गहरी खाई में गिर गया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद आसपास गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने बंजार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया। इनमें से कुल्लू अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक की भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान जोगी राम (50) पुत्र नसरू राम गांव धारा डाकघर चनौन तहसील बंजार, किरना देवी (28) पत्नी केहर सिंह गांव जमाडीधार  और चालक आही चंद (48) पुत्र परस राम गांव धारा डाकघर चनौन बंजार के रूप में हुई है। चार साल की गायत्री पुत्री केहर सिंह गांव जमाडीधार गंभीर घायल है। घायल बच्ची मृतक किरना देवी की बेटी है।  एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने हादसे में मृतकों के परिवारों को 20-20 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, तहसीलदार बंजार रमेश कुमार और टीसी महंत मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें