फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: भरमौर-पठानकोट एनएच पर लाहड़ू में टिपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Tue, 22 Jun 2021 03:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत भरमौर-पठानकोट एनएच पर लाहडू के समीप एक टिपर सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
टिपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ू के पास टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मस्त राम पुत्र जरम सिंह गांव सगोत तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से टिपर में बुरी तरह से फंसे शव को छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत भरमौर-पठानकोट एनएच पर लाहडू के समीप एक टिपर सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टिपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक भी उसमें बुरी तरह फंस गया। वाहन गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिपर में फंसे शव को निकालने के प्रयास किए लेकिन, शव बुरी तरह फंसा हुआ था। आखिरकार क्रेन की मदद से मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे शव को टिपर से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया।

 घटनास्थल पर नहीं पहुंचा प्रशासन : पठानिया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लाहडू के पास सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे हादसे के बावजूद सुबह छह बजे तक न भटियात के एसडीएम न चुवाड़ी के थाना प्रभारी और न ही विधायक मौके पर पहुंचे। हादसे में एक युवक ने अपनी जान और परिवारने सहारा खोया है। इस तरह से पूरी रात युवक चालक के मृत शरीर का गाड़ी में पड़े रहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भटियात के शासन और प्रशासन पर कई सवालिया निशान खड़े करता है।
विज्ञापन


सलूणी के डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि टिपर में फंसे शव को क्रेन के जरिये बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया गया है। कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव टिपर में फंस गया था, जिसे पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें