फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज में गाड़ी सहित लकड़ी के 24 स्लीपर पकड़े

Tue, 31 Jan 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग(मंडी)

सार

मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की सुधराणी पंचायत के धवेहड़ में महिलाओं और ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ करीब पौने दो लाख कीमत की लकड़ी और तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
लकड़ी की तस्करी का पर्दाफाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की सुधराणी पंचायत के धवेहड़ में महिलाओं और ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ करीब पौने दो लाख कीमत की लकड़ी और तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। गाड़ी से हैंबर और चालान बुक भी बरामद की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। गाड़ी से लकड़ी के 24 स्लीपर पकड़े गए हैं। इनकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार बताई जा रही है। लकड़ी तस्करों को पकड़ने के लिए ग्रामीण हाड़ कंपा देने वाली ठंड में मंगलवार सुबह 3:00 बजे वन विभाग के कर्मचारियों के साथ धवेहड़ में नाका लगाकर खड़े हो गए। इसमें महिला मंडल की महिलाएं, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल थे। इस दौरान गाड़ी थाटा से सुधराणी की तरफ आई। इसको महिलाओं और ग्रामीणों ने रोक लिया। गाड़ी में इमारती लकड़ी के स्लीपर थे।

विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तस्कर को हिरासत में लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से लकड़ी की गाड़ी से तस्करी की जा रही थी। इसके चलते क्षेत्र में काफी पेड़ों की बर्बादी हो चुकी है। तस्कर इन लकड़ियों को बंजार लकड़ी के डिपो को बेच देते थे। इस बारे में एएसआई बालीचौकी बृजभूषण ने बताया कि तस्करी मामले में खेमचंद, गांव धवेहड़, बालीचौकी को हिरासत में लिया है। वहीं 24 कयाल के स्लीपर के साथ गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो दिन पहले लतग में पकड़ी थी लकड़ी
बता दें कि सराज क्षेत्र में बीती रविवार देर रात देवदार की लकड़ी ले जा रही जीप को जंजैहली पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने इसमें देवदार की 222 छोटी और 31 बड़ी फ्रेमें बरामद की थीं। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और उस पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में सराज क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी के मामले सामने आने से यहां विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन


तस्करों के हौसले बुलंद
पूर्व जिला परिषद सदस्य संतराम ने कहा कि लकड़ी तस्करों पर नकेल नहीं कसने के कारण पांच साल में सराज के कई जंगल तस्करों ने खाली कर दिए हैं। जो काम पुलिस और विभाग को करने चाहिए वह काम अब ग्रामीण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें